Skip to main content

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं.

इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है.


इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full Battery & Theft Alarm एप सर्च करना है इसे इंस्टाल करने के बाद आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी आपको Allow करते जाना है. अब आप नीचे इमेज में दिखाई दे रहे होमपेज के जैसे इस एप में दिखाई देगा.

Full Battery Alarm

इस एप को सेट करने के लिए आपको इसकी सेटिंग में जाना पड़ेगा तो राईट साइड में ऊपर तीन लाइन में क्लिक करके आप इसकी सेटिंग में जा सकते हैं. पहला आप्शन आपको Security का मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको एक पासवर्ड सेट कर लेना है.


दूसरे ऑप्शन में आपको अलार्म का साउंड सेट करना है आप जिस तरह का चाहे उस तरह का इससे साउंड सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैटरी के फुल होने का % सेलेक्ट करना होगा अगर आप 90% सेलेक्ट करते है तो बैटरी 90% होने पर अलार्म बजने लगेगा इसी तरह लो बैटरी और टेम्परेचर का % भी सेलेक्ट कर सकते हैं.

Theft Alarm

ये फीचर तब काम करेगा जब आप इस एप में एक पासवर्ड सेट कर लेंगे. पासवर्ड सेट करते ही आपको Auto Enable Theft Alarm पर राईट क्लिक करना है. इसके बाद जब भी कोई आपके मोबाइल को चार्जिंग प्लग से हटाएगा तो ये अलार्म बजने लगेगा. ये अलार्म तब तक बजते रहेगा जब तक की आप उसमें पहले का सेट किया हुआ पासवर्ड डाल नहीं देते हैं. तो ये भी कमाल का फीचर जिससे आप अपने मोबाइल को चोरी होने से भी बचा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

आज के समय में सुंदर दिखना और निरोग रहना किस व्यक्ति को पसंद नहीं है, सुंदर दिखना और निरोग रहना हर एक व्यक्ति को अच्छा लगता है लेकिन जो व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आ जाता है वह दिखने में भी अच्छा नहीं दिखाई देता और साथ में कई तरह की बीमारियां उस व्यक्ति को लग जाती हैं, जैसे कि हृदय का रोग, पाचन तंत्र से संबंधित रोग और कोलेस्ट्रोल का बढ़ावा आदि रोग हो जाते हैं और इन रोगों की वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि किसी व्यक्ति को हृदय से संबंधित बीमारी हो जाती है तो उसे हृदय का ऑपरेशन कराना पड़ता है लेकिन अगर जो व्यक्ति पतला होता है तो उस व्यक्ति को इन रोगों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मोटापे से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं और कुछ दिनों की मेहनत के बाद आपके अंदर जरूर कुछ फर्क दिखने लगेगा। जैसे कि थोड़ा आपके शरीर के अंदर फर्क होगा और कुछ आपके वजन के अंदर भी फर्क पड़ेगा जिस कारण से आप दिखने में भी सुंदर दिखाई देंगे और आपको बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा तो अगर आप पतला होना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा लास...

पिन कैसे प्राप्त करें

आज जानेंगे   MPIN Kya Hota Hai एमपिन कैसे प्राप्त करें   इस आर्टिकल में MPIN के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप Online mobile banking का प्रयोग करते हैं, तो आपको MPIN के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है, चलिए जानते हैं आज के समय में डिजिटलीकरण बहुत बढ़ गया है और सभी काम डिजिटल तरीकों से ही हो रहा है और डिजिटली ही हम पैसों का लेन देन भी बड़ी आसानी से करते हैं। इसके लिए हमें अपने बैंक अकाउंट से Mobile number को connect करना होता है और फिर Mobile Banking से Transaction के लिए MPIN का प्रयोग होता हैं। दुनिया के साथ भारत में भी काफी चीजे डिजिटल होती जा रही है और इस डिजिटल दुनिया से लेनदेन करने का तरीका भी बदल गया है। पहले लोग किसी चीज का लेनदेन करने के लिए खास धातु का उपयोग करते थे फिर सिक्के और कागज के नोट का उपयोग किये जाने लगा जो आज भी जारी है लेकिन भविष्य में आपको शायद ही कहीं सिक्के या नोट देखने को मिले क्योंकि लेनदेन करने के लिए अब लोग डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं  MPIN Kya Hota Hai  और एमपिन का उपयोग कहाँ किया जाता है उ...

Share Market Kya Hota Hai | शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं

  आज जानेंगे   Share Market Kya Hota Hai शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं   आमतौर पर शेयर मार्केट को लेकर लोगों के मन में यह बात रहती है कि   शेयर बाजार   एक बरमूडा ट्राएंगल की तरह है, जिसमें कोई भी व्यक्ति निवेश करेगा तो वह उसके अंदर फंस जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर आपके पास शेयर मार्केट की अच्छी खासी जानकारी है तो इससे आपको बहुत फायदा हो सकता है। अगर आप समाचार देखते हैं तो आपने कभी न कभी शेयर मार्केट के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन   शेयर   बाजार क्या होता है   शेयर कैसे खरीदते हैं   इसके बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं। जीवन में पैसों की अहमियत बहुत ही अधिक होती है, आज के समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है लोग पैसे कमाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में ढूंढते रहते हैं, क्योंकि पैसों की अहमियत सभी जानते हैं। पैसे कमाने के उन्हीं तरीकों में से एक है  Share Market  शेयर मार्केट एक ऐसी जगह होती है जहां पर अपने पैसों को दांव पर लगाने के बाद बहुत ही अधिक मुनाफा होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको...