कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं. इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है. इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full Battery...